चीन में नियुक्त भारत के नये राजदूत बीजिंग पहुंचे, अनिवार्य पृथकवास में हैं

बीजिंग, चीन में नियुक्त किये गये भारत के नये राजदूत प्रदीप कुमार रावत यहां पहुंच गये हैं और वह अभी कोविड-19 को लेकर अनिवार्य पृथकवास में हैं। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यहां स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘राजदूत नियुक्त किये गये प्रदीप कुमार चीन पहुंच गये हैं और वह अभी अनिवार्य पृथकवास में हैं।’’

वह कथित तौर पर शंघाई में पृथकवास में हैं, लेकिन अधिकारी उनके चीन आगमन पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

रावत ने विक्रम मिस्री की जगह ली है, जिन्हें उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी रावत पूर्व में नीदरलैंड में भारत के राजदूत रह चुके हैं।

रावत की नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच हुई है। वह धारा प्रवाह मेंडरिन (चीन की आधिकारिक भाषा) बोलते हैं। वह इससे पहले भी हांगकांग और बीजिंग में सेवा दे चुके हैं।

रावत, इंडोनेशिया और तिमोर-लेस्ते में भी भारत के राजदूत रहे हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: