जनगणना-2027 दो चरणों में जातियों की गणना के साथ आयोजित की जाएगी

गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि जनगणना-2027 दो चरणों में जातियों की गणना के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जनसंख्या जनगणना – 2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च, 2027 के पहले दिन 00:00 बजे होगी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के असमकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि अक्टूबर, 2026 के पहले दिन 00.00 बजे होगी। उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनसंख्या जनगणना करने के इरादे की अधिसूचना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।

भारत की जनगणना जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के तहत की जाती है। भारत की पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में आयोजित की गई थी, अर्थात् i) चरण I – हाउस लिस्टिंग (एचएलओ) (1 अप्रैल से 30 सितंबर 2010) और (ii) चरण II – जनसंख्या गणना (पीई) (09 फरवरी से 28 फरवरी जनगणना 2021 को भी इसी तरह दो चरणों में आयोजित करने का प्रस्ताव था, जिसमें पहला चरण अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान और दूसरा चरण फरवरी 2021 में आयोजित किया जाना था।

2021 में आयोजित की जाने वाली जनगणना के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1 अप्रैल, 2020 से क्षेत्रीय कार्य शुरू होने वाला था। हालांकि, देश भर में COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित कर दिया गया था।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: