जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को उन सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जो पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा ‘‘सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलाबारी में लोगों की मौत से दुखी हूं।’’

सिन्हा ने राजौरी जिले में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मौत पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा ‘‘हमने राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. राज कुमार थापा सहित अपने बहादुर नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन करते हुए खो दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: