जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सार्वजनिक इमारतों का नाम शहीदों के नाम पर रखने को मंजूरी दी

श्रीनगर, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सार्वजनिक इमारतों का नाम बदलकर शहीदों और प्रख्यात लोगों के नाम पर रखने को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी।

एक प्रवक्ता ने कहा, “उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद की यहां हुई बैठक में स्कूलों, सड़कों और इमारतों का नाम बदलकर शहीदों और प्रख्यात व्यक्तियों के नाम पर रखने को मंजूरी दी गई। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल के तहत किया गया है।”

प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान और राजीव राय भटनागर, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और उप राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार बैठक में मौजूद थे।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: