जेएंडजे 16.6 अरब डॉलर में एबायोमेड का अधिग्रहण करेगी

न्यू जर्सी (अमेरिका), जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) कार्डियोवैस्कुलर तकनीक वाली कंपनी एबायोमेड को खरीदेगी। इस सौदे पर जेएंडजे 16.6 अरब डॉलर खर्च करेगी।

जेएंडजे ने बताया कि उसने अपने चिकित्सा उपकरण खंड को मजबूत करने के लिए यह अधिग्रहण किया।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह एबायोमेड के प्रत्येक शेयर के लिए 380 डॉलर का भुगतान करेगी। इसके अलावा कुछ वाणिज्यिक और नैदानिक लक्ष्यों के पूरा होने पर प्रति शेयर 35 डॉलर का नकद भुगतान भी करेगी।

एबायोमेड ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो कोरोनरी धमनी की बीमारी और हृदयाघात का इलाज करती है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: