झुग्गीवासियों के अधिकारों के लिए आप अपनी आवाज उठाती रहेगी: आतिशी

विपक्ष की नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी झुग्गीवासियों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। आतिशी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जा रही है और अब उनका झूठ बेनकाब हो गया है।

अब भाजपा सरकार और डीडीए ने कल भूमिहीनों के कैंप की झुग्गियों को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। आतिशी ने कहा, “इन झुग्गीवासियों से वादा किया गया था कि ‘जहां झुग्गी है, वहीं मकान’ लेकिन उन्हें मकान नहीं मिले।” “डीडीए ने कोर्ट में इन झुग्गीवासियों को मकान देने से मना कर दिया और कहा कि इनकी झुग्गियों को तोड़ दिया जाए। इन झुग्गियों को तोड़ने का आदेश भी भाजपा की डीडीए ने ही लाया है। आज जब मैं इनके बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध करने भूमिहीनों के कैंप पहुंची तो इनकी दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे हिरासत में ले लिया।”

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: