ट्विन टावर को गिराने में लग सकता है तीन माह से ज्यादा का वक्त: सुपरटेक

नोएडा (उप्र), सुपरटेक समूह ने नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) को सूचित किया है कि उसे अपने दो बहुमंजिला टावर गिराने में निर्धारित तीन माह से ज्यादा का वक्त लग सकता है।

सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रियल इस्टेट समूह ने सेक्टर-93ए में निर्माणाधीन दो टावर गिराने के लिए उन विशेषज्ञों की राय का जिक्र किया जिसकी सेवाएं समूह ले रहा है। साथ ही समूह ने कहा कि गिराने के काम को ‘‘सुरक्षित’’ तरीके से पूरा करने के लिए वह उच्चतम न्यायालय से और वक्त बढ़ाने का अनुरोध करेगा।

शीर्ष अधिकारियों ने हालांकि कहा कि प्राधिकरण खुद से वक्त बढ़ाने की मोहलत नहीं दे सकता और समूह को शीर्ष अदालत के आदेश का पालन करना चाहिए अथवा उसमें किसी प्रकार के बदलाव के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: