दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) साइबर जागरूक भारत की राष्ट्रीय थीम के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर-2025’ मना रहा है। इस माह के दौरान आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत 15 अक्टूबर, 2025 को मेट्रो भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने सभी निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।मुख्य भाषण डॉ. संजय बहल, महानिदेशक/सीईआरटी-इन ने दिया। डॉ. संजय बहल ने साइबर स्वच्छता, डिजिटल फुटप्रिंट, नियमित ऑडिट और गहन सुरक्षा रणनीतियों और डीपीडीपी अधिनियम को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
उद्घाटन सत्र के बाद, डीएमआरसी ने द्वितीय वार्षिक मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी की, जिसकी अध्यक्षता श्री सुवाशीष चौधरी, आईपीएस (सेवानिवृत्त) सीआईएसओ/डीएमआरसी ने की। इस सत्र में पीजीसीआईएल, बीईएल, डीएफसीसीआईएल, सीईआरटी-इन, सेबी, सीईआरएसएआई, राइट्स, एनआईसी, टाटा पावर, यूपीएमआरसीएल और टीयूवी एसयूडी के साइबर सुरक्षा अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
इस गोलमेज सम्मेलन में साइबर सुरक्षा ऑडिट, आईटी-ओटी अभिसरण, पैच प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला जोखिम, सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी), साइबर सुरक्षा मानकों को अपनाना और साइबर सुरक्षा में स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास की आवश्यकता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।https://x.com/OfficialDMRC/status/1978777141173985512/photo/1