हांगझोउ, भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम और एसो ने एशियाई खेलों में पुरूषों की केरिन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । डेविड दूसरी हीट में जापान के केइया ओता से प्लस 0 . 112 सेकंड पीछे रहे ।
हर हीट से शीर्ष दो राइडर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जबकि बाकी राइडर रेपेशॉज खेलेंगे । बाईस वर्ष के एसो रेपेशॉज हीट में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे । वह चीन के कि लुई से प्लस 0 . 134 सेकंड पीछे रहे जबकि हांगकांग के चियुक हेइ तो से प्लस 0 . 029 सेकंड पीछे रहे ।
सेमीफाइनल भी आज ही होना है । डेविड स्प्रिंट में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे ।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common