डेविड बैकहम और एसो ट्रैक साइकिलिंग केरिन सेमीफाइनल में

हांगझोउ, भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम और एसो ने एशियाई खेलों में पुरूषों की केरिन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।  डेविड दूसरी हीट में जापान के केइया ओता से प्लस 0 . 112 सेकंड पीछे रहे ।

             हर हीट से शीर्ष दो राइडर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जबकि बाकी राइडर रेपेशॉज खेलेंगे ।  बाईस वर्ष के एसो रेपेशॉज हीट में तीसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचे । वह चीन के कि लुई से प्लस 0 . 134 सेकंड पीछे रहे जबकि हांगकांग के चियुक हेइ तो से प्लस 0 . 029 सेकंड पीछे रहे ।

             सेमीफाइनल भी आज ही होना है ।  डेविड स्प्रिंट में क्वार्टर फाइनल में हार गए थे ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: