विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन की हाल की भारत यात्रा की गति को जारी रखते हुए नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद न्यूजीलैंड के समर्थन और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और सहयोग को मजबूत करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। वैश्विक अस्थिरता के बीच, दोनों पक्षों ने एक शांतिपूर्ण, स्थिर, नियम-आधारित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया।