डॉ. एस. जयशंकर ने पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी और उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वारसॉ में पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी और उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ कई बैठकें कीं।और भारत-पोलैंड संसदीय समूह के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों की समीक्षा की।सिकोरस्की के साथ बैठक के दौरान, जयशंकर ने भारत-पोलैंड संयुक्त कार्य योजना 2024-28 के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की।

इसमें व्यापार और निवेश, अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रक्षा, शिक्षा, शिपिंग, खनन और ऊर्जा, लोगों के बीच आपसी संबंध, संस्कृति और बहुपक्षीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।जयशंकर ने कहा कि भारत, भारत-यूरोपीय संघ के बीच गहरे सहयोग के लिए पोलैंड के समर्थन को महत्व देता है। उन्होंने भरोसा जताया कि मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लागू होने से दोनों देशों के बीच सहयोग और भी मजबूत होगा।

दोनों मंत्रियों ने जटिल वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की, जिनमें सप्लाई-चेन की मजबूती और भोजन, ईंधन व उर्वरक सुरक्षा शामिल हैं।लगातार चल रहे संघर्षों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, “अंतहीन युद्ध की जगह युद्ध की समाप्ति होनी चाहिए।”पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी के साथ बैठक में, जयशंकर ने भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी की सकारात्मक दिशा पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और G20 पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।जयशंकर ने किंगा गजेव्स्का के नेतृत्व वाले भारत-पोलैंड संसदीय समूह से भी मुलाकात की।

चर्चा का मुख्य केंद्र आधुनिक भारत-पोलैंड संबंधों का विकास और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों के व्यापक संदर्भ में क्षेत्रीय घटनाक्रम रहे।उन्होंने दोनों देशों के संसदीय मैत्री समूहों के बीच नियमित आदान-प्रदान की उम्मीद भी जताई।https://x.com/DrSJaishankar/status/2095883646942994635/photo/2

%d bloggers like this: