डॉ. एस जयशंकर ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट से मुलाकात की

बेल्जियम की अपनी यात्रा की शुरुआत में, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट से मुलाकात की। भारतीय विदेश मंत्री ने आतंकवाद से निपटने में बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया।

उन्होंने हमारे द्विपक्षीय जुड़ाव और भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी की मजबूत गति की सराहना की।दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्वच्छ ऊर्जा और गतिशीलता सहित हमारे सहयोग को गहरा करने पर व्यापक चर्चा की।https://x.com/DrSJaishankar/status/1932059429421162885/photo/1

%d bloggers like this: