विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना से मुलाकात की।
डॉ. जयशंकर ने मेहमान राष्ट्रपति से मुलाकात को सम्मान की बात बताया और साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों पर आधारित भारत-मंगोलिया रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के उनके विचारों की सराहना की।मंत्री ने कहा कि दोनों देश, वैश्विक दक्षिण के सदस्य होने के नाते, आपसी हितों और वैश्विक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में घनिष्ठ सहयोग जारी रखे हुए हैं।डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा “हमारी मित्रता के अगले दशक के लिए एक दूरदर्शी दिशा निर्धारित करेगी।” https://x.com/DrSJaishankar/status/1977729814753575172/photo/2