थाईलैंड के प्रधानमंत्री एक और कार्यकाल के लिए नयी पार्टी में हुए शामिल

बैंकॉक,थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने 2019 के आम चुनाव के बाद सत्ता संभालने में मदद करने वाली सैन्य समर्थित राजनीतिक पार्टी से नाता तोड़ लिया है।

चान ओचा सोमवार को नयी पार्टी में शामिल हो गए। नयी पार्टी में शामिल होने के साथ उन्हें एक और कार्यकाल मिलने की संभावना है।

प्रयुत औपचारिक रूप से रुआम थाई सांग चार्ट या यूनाइटेड थाई नेशन पार्टी में शामिल हो गए। इस पार्टी ने पिछले साल अगस्त में अपनी पहली बैठक की थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: