दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जय_हिंद_सभा कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जवाहर भवन में आयोजित किया गया था। भारतीय सेना के सम्मान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जय_हिंदसभा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में राज्यसभा सांसद और एआईसीसी कोषाध्यक्ष अजय माकन, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, सह-प्रभारी दानिश अबरार और एसएस डैनी बंदला, पूर्व सैनिक कर्नल रोहित चौधरी, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और दिल्ली कांग्रेस संचार अध्यक्ष अनिल भारद्वाज सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।