दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 61वें वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्याम लाल कॉलेज में आयोजित “षष्ठी पूर्ति” एवं 61वें वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया और विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

“यह समारोह न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अथक मेहनत एवं समर्पण का उत्सव भी है। यहां के युवा विद्यार्थियों की लगन, मेहनत एवं उपलब्धियों को देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ। सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं! साथ ही इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए कॉलेज परिवार को भी हार्दिक बधाई,” रेखा गुप्ता ने कहा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।https://x.com/gupta_rekha/status/1931995149422535050/photo/1

%d bloggers like this: