दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में डुअल-सोर्स 256-स्लाइस कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैन मशीन और 3 टेस्ला मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) मशीनों का उद्घाटन किया।
अस्पताल में हाल ही में शुरू की गई मशीनें हृदय रोगों, मस्तिष्क संबंधी विकारों, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए बेहतर जांच सुविधाएं प्रदान करेंगी।
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है कि हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके।इस अवसर पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी मौजूद थे।https://x.com/gupta_rekha/status/2110641094241427544/photo/1