दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई निर्णय लिए गए। बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जिसमें प्रशासनिक प्रभावशीलता और कल्याणकारी नीतियों पर विशेष जोर दिया गया।https://x.com/CMODelhi/status/1949733558043463893/photo/2

%d bloggers like this: