नयी दिल्ली, दिल्ली में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 पर पहुंच गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 30 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ थी जबकि जहांगीरपुरी नामक एक केंद्र पर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में थी जहां एक्यूआई 405 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’ 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ 201 से 300 के बीच ‘खराब’ 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार तक ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार अगले छह दिनों के पूर्वानुमान में भी वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार दिन के दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common