दिल्ली के नालों की सफाई तथा गाद निकालने के चल रहे कार्य का निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे नालों की सफाई और गाद निकालने के काम का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को नालों और ड्रेनेज की सफाई की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मानसून के दौरान दिल्ली के लोगों को जलभराव या किसी भी असुविधा से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमुख स्थलों पर स्वचालित पंपिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और 24×7 ऑपरेटरों की तैनाती की जा रही है। हजारों अत्याधुनिक मशीनें दिन-रात जमा हुई गाद को हटाने में लगी हुई हैं। यह पिछले एक दशक की गंदगी को साफ करने का मिशन है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने नालों की सफाई और रखरखाव को कभी गंभीरता से नहीं लिया। हमारी सरकार ने इसे मिशन मोड में लिया है। हर जलभराव बिंदु पर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

%d bloggers like this: