दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पटपड़गंज के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। उनके साथ पटपड़गंज के विधायक रविंदर सिंह नेगी भी थे। आशीष सूद ने बताया कि स्कूल में शैक्षणिक ढांचे और भोजन की गुणवत्ता की व्यापक समीक्षा की गई।
साथ ही छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की भी जांच की गई और पाई गई अनियमितताओं को तुरंत ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
आशीष सूद ने कहा, “हमारे विधायकों की शिकायत पर हम उन जगहों का दौरा कर रहे हैं जहां इमारतों और शिक्षा व्यवस्था में कमियां हैं। हमारी सरकार ने अब पिछली कमियों को गिनना बंद कर दिया है। अब हमारी सोच इन कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की है।”
https://x.com/ashishsood_bjp/status/1909601672508457035/photo/2