दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें जारी किए गए समन अवैध हैं। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ सहयोग करेंगे, बशर्ते उन्हें कानूनी रूप से वैध समन जारी किया जाए। उन्होंने एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता में आरोप लगाया, “मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि ईडी के समन अवैध हैं। भाजपा मुझे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है।”
“भाजपा मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फर्जी मुकदमों के जरिए मेरी ईमानदारी को ठेस पहुंचाना चाहते हैं.
हम बीजेपी की इस गुंडागर्दी और तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे. मेरी एक-एक बूँद देश को समर्पित है। केजरीवाल ने कहा, हम ईमानदार हैं और बीजेपी के इस अन्याय से पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
दिल्ली एक्साइज घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी अब तक अरविंद केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है.
PC:https://en.wikipedia.org/wiki/Arvind_Kejriwal#/media/File:Arvind_Kejriwal_2022_Official_Portrail.jpg