दिल्ली के 250 नगरपालिका वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : ओबेरॉय

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली के सभी 250 नगरपालिका वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) दिल्ली के निवासियों को इन बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कमर कस रहा है।

ओबेरॉय ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को ‘डीएमसी (डेंगू-मलेरिया-चिकनगुनिया)’ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में ‘डीएमसी’ अभियान चलाया जाएगा।

इस मुद्दे पर दिल्ली मयोठी स्तरीय बैठक सिविक सेंटर में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी जोन के उपायुक्तों के साथ हुई.

https://twitter.com/OberoiShelly/status/1656285666546966532/photo/3

%d bloggers like this: