नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने और बाकी दिन आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 रहा जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 के बीच को संतोषजनक 101 से 200 के बीच को मध्यम 201 से 300 के बीच को खराब 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common