दिल्ली में भाजपा सरकार ने दिल्ली विधानसभा समितियों और अदालतों में अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को समाप्त कर दिया है : आप

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा सरकार भ्रष्ट लोगों के साथ खड़ी है। दिल्ली विधानसभा की समितियों और अदालतों में अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल रहे थे, भाजपा सरकार ने उन्हें खत्म कर दिया। दिल्ली के बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन रोकने के लिए मुख्य सचिव समेत कई अफसरों के खिलाफ मामले चल रहे थे, भाजपा सरकार ने उन्हें खत्म कर दिया।

भारद्वाज ने कहा, भ्रष्ट अधिकारी भाजपा के इशारे पर दिल्ली को नर्क बना रहे थे। मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं को लेकर कई अफसरों के खिलाफ मामले चल रहे थे, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। भाजपा सरकार का यह फैसला दिखाता है कि ये अफसर भाजपा के इशारे पर दिल्ली को नर्क बनाने का काम कर रहे थे।

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: