दिल्ली में 1901 के बाद मई में 24 घंटे के दौरान दूसरी बार सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई

नयी दिल्ली,  दिल्ली में वर्ष 1901 के बाद मई महीने में 24 घंटे के दौरान दूसरी सबसे अधिक बारिश शुक्रवार को दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार  दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में देर रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मात्र छह घंटों में 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

             आईएमडी ने कहा कि 1901 में जब से मौसम का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ था  उसके बाद से यह राष्ट्रीय राजधानी में मई में 24 घंटे के दौरान हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है।

             वर्ष 2021 में  मई में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा 119.3 मिमी हुई  जो 1901 के बाद से इस माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है।

             आईएमडी ने बताया कि इससे पहले  राजधानी में इस महीने में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60 मिमी दर्ज की गई थी  जो 24 मई 1976 का दिन था।

             विभाग के मुताबिक  शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  जो सामान्य से 10.2 डिग्री कम और पिछले दो वर्षों में इस महीने का सबसे कम तापमान था।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: