दिल्ली मेट्रो को राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के सर्वोच्च राजभाषा पुरस्कार, “कीर्ति पुरस्कार” (प्रथम पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 14 सितंबर 2025 को गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह और अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार को यह सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर, दिल्ली मेट्रो राजभाषा कार्यान्वयन समिति के निदेशक (वित्त) एवं उपाध्यक्ष अजीत शर्मा सहित राजभाषा अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।https://x.com/OfficialDMRC/status/1967216940814062043/photo/2