दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में लाया है। आज मेरे द्वारा मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया गया है। जब मैं 1998 से 2008 के बीच विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था।
मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है। यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने मेरे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में चले जाने के बाद कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर इस क्षेत्र का नाम मुस्तफाबाद कर दिया। आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है।’’
मुस्तफाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली में एक विधानसभा क्षेत्र है। यह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। मोहन सिंह बिष्ट इस निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं।
https://twitter.com/gupta_rekha/status/1895094938473504995/photo/1