दिल्ली विधानसभा में वीर सावरकर, महर्षि दयानंद सरस्वती और पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र लगाए जाएंगे

दिल्ली विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। समिति ने एक महत्वपूर्ण और सर्वसम्मत निर्णय में विधानसभा परिसर में वीर सावरकर, महर्षि दयानंद सरस्वती और पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र लगाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया। इस कदम का उद्देश्य इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हस्तियों की विरासत का सम्मान करना और भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और स्वतंत्रता आंदोलनों में उनके योगदान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।’

बैठक के दौरान उपसभापति बिशन सिंह के साथ समिति के सदस्य अभय वर्मा, जुबैर चौधरी, मनोज शौकीन, राज भाटिया, तिलक राम गुप्ता और दिनेश धिंगान भी मौजूद थे।https://x.com/DelhiAssembly/status/1925186532639449580/photo/2

%d bloggers like this: