दिल्ली सरकार ने आधिकारिक लोगो को अंतिम रूप देने के लिए समिति गठित की

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के आधिकारिक लोगो को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, नया लोगो दिल्ली की पहचान, इतिहास, संस्कृति, विकास और लोगों की आकांक्षाओं का जीवंत प्रतीक होगा।

सरकार को @mygovindia पोर्टल के माध्यम से लगभग 1,800 डिज़ाइन प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने और सबसे उपयुक्त डिज़ाइन का चयन करने के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया गया है।

यह नया ‘लोगो’ दिल्ली के आधुनिक, पारदर्शी और कल्याणकारी शासन को प्रतिबिंबित करेगा।

https://twitter.com/CMODelhi/status/1972704487283306912/photo/1

%d bloggers like this: