दिल्ली सरकार ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), काउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) और स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर साइन किया।
राजधानी में धूल-मुक्त सड़कों, शहरी हरियाली और वैज्ञानिक सड़क प्रबंधन के विकास में मदद करना।मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस पहल का मकसद प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को मजबूत करना और एक स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ दिल्ली बनाने में योगदान देना है।
यह प्रोजेक्ट नई तकनीकों के इस्तेमाल, बेहतर सड़क प्रबंधन के तरीकों और सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इस समझौते से प्रदूषण को कम करने, सड़कों की हालत सुधारने और एक हरित व विकसित दिल्ली को बढ़ावा देने की सरकार की कोशिशों को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।https://x.com/gupta_rekha/status/2063931746488615184/photo/1