दिल्ली सरकार मार्च तक सड़कों के 500 किलोमीटर लंबे हिस्सों की मरम्मत करेगी: परवेश वर्मा

नयी दिल्ली,  दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों के 500 किलोमीटर लंबे हिस्सों की मरम्मत मार्च 2026 तक करेगी। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने सोमवार को कही। मंत्री ने स्थानीय विधायकों और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों के साथ दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर और अमर कॉलोनी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

             वर्मा ने संवाददाताओं से कहा  ‘‘दिल्ली सरकार मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख सड़कों के 500 किलोमीटर लंबे हिस्सों की मरम्मत करेगी  इसके लिए निविदाएं जारी की जा रही हैं। टूटी सड़कों  फिसलन वाली सड़कों  फुटपाथ और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की भी मरम्मत की जा रही है।’’

             हर साल सर्दियों के महीनों में शहर वायु प्रदूषण से जूझता है और प्रदूषण का एक कारण चलती गाड़ियों से सड़कों पर उड़ने वाली धूल है।

            वर्मा ने कहा  ‘‘हमें केंद्र सरकार से 800 करोड़ रुपये मिले हैं  जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा  हमें केंद्र से यह आश्वासन भी मिला है कि इस राशि को सड़क और मरम्मत कार्यों पर खर्च करने के बाद भविष्य में और अधिक धनराशि आवंटित की जाएगी।’’

             इस साल की शुरुआत में  दिल्ली सरकार की सड़क धूल शमन योजना के तहत  वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी  जिसमें 153 सड़क मरम्मत परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई थी।

            पिछले महीने  केंद्र सरकार ने दिल्ली में सड़क अवसंरचना से संबंधित परियोजनाओं के लिए 803 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। यह धनराशि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत स्वीकृत की गई थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: