दिल्ली सरकार 31 मई को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 30 मई 2025 को दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे और 31 मई को सरकार 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। 30 तारीख को हमारी सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे।

इन 100 दिनों में हमने दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाए हैं। 31 मई को हम हर क्षेत्र में हुई प्रगति का ब्यौरा जनता के सामने पेश करेंगे। जलभराव की पुरानी समस्या अब नियंत्रण में है – तीन रिकॉर्ड बारिश के बावजूद एक घंटे के भीतर पानी निकल गया।

दिल्ली में की गई डिसिल्टिंग ऐतिहासिक रही है और आने वाले दिनों में इसे और प्रभावी बनाया जाएगा। मैं दिल्ली के लोगों के भरोसे के लिए उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। हमारा संकल्प दिल्ली को दुनिया के बेहतरीन शहरों की श्रेणी में लाना है।

https://twitter.com/gupta_rekha/header_photo
%d bloggers like this: