दिल्ली सीएम ने बाढ़ नियंत्रण पर शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की

11 जून को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण पर शीर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, श्रीमती कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज और सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी मानसून से पहले बाढ़ और जलभराव को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करना था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “बाढ़ नियंत्रण आदेश 2025 को दिल्ली सरकार द्वारा औपचारिक रूप से जारी कर दिया गया है जो बाढ़ की स्थिति में सभी विभागों के लिए एक गाइडबुक या मैनुअल के रूप में कार्य करेगा। इस गाइडबुक में सभी विभागों की भूमिका, संपर्क विवरण और आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश शामिल हैं।”

https://twitter.com/CMODelhi/status/1932724290283319364/photo/3

%d bloggers like this: