दिल्ली सीएम ने 11 साल के “नरेंद्र मोदी की सेवा की प्रेरक यात्रा” पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एस वीरेंद्र सचदेवा जी के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की 11 साल की प्रेरक यात्रा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। रेखा गुप्ता ने कहा, “11 वर्षों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ भारत ने विकास के हर मोर्चे पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

चाहे वह उज्ज्वला योजना हो जिसने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई हो, आयुष्मान भारत हो जिसने स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाया हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो जिसने करोड़ों लोगों को छत दी हो, स्वच्छ भारत हो जिसने सामाजिक चेतना जगाई हो, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत ने युवाओं को नए सपने दिए। वहीं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, मातृत्व वंदना, जननी सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाओं ने न केवल महिलाओं को सशक्त बनाया बल्कि महिलाओं के सम्मान को भी नई ऊंचाइयां दीं।”

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, “आज भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति है, बल्कि एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बन गया है जो एक वैश्विक नेता की भूमिका निभा रहा है, जहां हर नागरिक को अपने देश पर गर्व है। यह केवल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, कड़ी मेहनत और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।” इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत भी मौजूद थीं।

https://twitter.com/gupta_rekha/status/1932412627780829272/photo/1
%d bloggers like this: