दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव से मुलाक़ात की और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित फ़र्ज़ी फ़ोटो की गहन जाँच की माँग करते हुए शिकायत सौंपी।
बीजेपी ने कहा कि कथित तौर पर उस तस्वीर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथों में उल्टा झंडा दिख रहा था। प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर उस नकली तस्वीर को वायरल करने की कथित कोशिश की जांच की मांग की और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस से मुलाकात की।