देवेगौड़ा ने संसद परिसर में बेंगलुरु के संस्थापक की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया

बेंगलुरु, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद परिसर में बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की कांस्य प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया।

यह मांग 11 नवंबर को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु के संस्थापक की 108 फुट ऊंची प्रतिमा के अनावरण से पहले की गई है।

देवेगौड़ा ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘हमारी संसद के परिसर में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की कांस्य प्रतिमा स्थापित करने पर विचार करने का अनुरोध है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: