द्रमुक के महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगी सोनिया गांधी : कनिमोझी

चेन्नई, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने केंद्र से प्रस्तावित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को तुरंत लागू करने के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए 14 अक्टूबर को यहां महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। पार्टी की उप-महासचिव कनिमोझी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। लोकसभा सदस्य ने यहां एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कई महिला नेता द्रमुक की महिला शाखा की ओर से नंदनम स्थित वाईएमसीए मैदान में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन द्रमुक के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की जन्मशती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घोषणा की गई थी कि यह 2029 से लागू होगा और वह भी “अनिश्चित” है। उन्होंने कहा, “इसलिए इस सम्मेलन में केंद्र से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तुरंत लागू करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया जाएगा। महिला आरक्षण एक अनिवार्यता बन गया है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: