नामक्कल, टीवीके प्रमुख विजय ने कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को 2026 के विधानसभा चुनाव में वोट देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देना होगा। उन्होंने साथ ही राज्य के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन को ‘‘अनुचित और अवसरवादी’’ बताया।
विजय ने पश्चिमी कोंगु क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि द्रमुक परिवार का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक गुप्त सहमति है और इसलिए द्रमुक को वोट देना भाजपा को वोट देना है। उन्होंने दोहराया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) फासीवादी भाजपा शासन के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगा।
तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) पर आरोप लगाया कि वह अक्सर अम्मा का नाम जपने के बावजूद पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे. जयललिता के आदर्शों को भूल गई है।
उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ ‘‘अनुचित और अनुपयुक्त गठबंधन’’ किया है और दावा करती है कि यह तमिलनाडु के कल्याण के लिए है और टीवीके इस तरह का राजनीतिक रुख नहीं अपनाएगी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common