दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, आप दिल्ली प्रभारी सौरभ भारद्वाज, आप विधायक संजीव झा और आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल खान सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उस लड़की के परिवार से मुलाकात की, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
लड़की मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू नगर की रहने वाली थी। आतिशी ने कहा, “पूरा इलाका डरा हुआ है। कोई भी लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं आए। उन्हें दिल्ली की बेटियों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा की 4 इंजन वाली सरकार दिल्ली की महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा देने में विफल रही है।”