नॉर्ड स्ट्रीम 2 पर अमेरिकी प्रतिबंधों की अनुमति देंगे बाइडन

कीव, व्हाइट हाउस द्वारा यह घोषणा किए जाने की संभावना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस से जर्मनी के बीच नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपाइन बनाने वाली कंपनी और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अनुमति दे रहे हैं।

अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बाइडन इस संबंध में दिन में बाद में घोषणा कर सकते हैं।

जर्मनी ने मंगलवार को कहा कि वह अनिश्चितकाल के लिए इस परियोजना को निलंबित कर रहा है।

इस पाइपालन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: