पंजाब के मुख्यमंत्री ने ‘बसेरा’ योजना के तहत 269 झुग्गी वासियों को मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे

श्री चमकौर साहिब (पंजाब), पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को दिवाली के अवसर पर ‘बसेरा’ योजना के तहत यहां इंद्रा कॉलोनी के 269 झुग्गी वासियों को मालिकाना हक के कागजात सौंपे।

मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों के घरों में गए, वहां दीये जलाए और मालिकाना हक के दस्तावेज उन्हें सौंपे। शेष लाभार्थियों को यहां सिटी सेंटर में आयोजित एक समारोह में दस्तावेज दिए गए।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में राज्य सरकार की जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रहने वालों को मालिकाना हक देने से जरूरतमंद लोगों का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: