पश्चिमी देश यूक्रेन का उपयोग करके वैश्विक प्रभुत्व हासिल करना चाहते हैं: पुतिन

मास्को, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा देकर वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने का आरोप लगाया।

अंतरराष्ट्रीय नीति विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन के खिलाफ “खतरनाक और खूनी” वर्चस्व के खेल में अन्य देशों को अपनी शर्तों को निर्धारित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

इस साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में अपने सैनिकों को हमले के मकसद से भेजा था।

रूसी नेता ने चेतावनी दी कि “जो इस संघर्ष को बढ़ावा देगा वह मुसीबत को निमंत्रण देगा।”

पुतिन ने दावा किया कि “मानव जाति को अब चुनाव करना है । या तो समस्याओं का बोझ बढ़ाते रहें जो हर हाल में हम सभी को कुचल देंगी या ऐसे समाधान खोजने की कोशिश करें जो संभव है कि आदर्श नहीं हों, लेकिन फिर भी काम करेंगे और दुनिया को अधिक स्थिर और सुरक्षित बना सकते हैं।”

पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम का दुश्मन नहीं है, लेकिन पश्चिमी नव-उदारवादी अभिजात वर्ग के फरमान का विरोध करना जारी रखेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: