पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
यह उच्च स्तरीय यात्रा भारत-पैराग्वे द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे व्यापार, कृषि, शिक्षा और बहुपक्षीय जुड़ाव में सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा बढ़ती कूटनीतिक भागीदारी को दर्शाती है और दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को गहरा करने का अवसर प्रदान करती है।https://x.com/MEAIndia/status/1929399284547649881/photo/2