प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की योगांध्र 2025 पहल की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पास आयोजित योगांध्र 2025 कार्यक्रम में योग उत्साही लोगों की जीवंत भागीदारी की सराहना की। यह कार्यक्रम पुलिगुंडु ट्विन हिल्स के बीच आयोजित किया गया, जहाँ 2,000 से अधिक योग उत्साही आंध्र प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 के लिए महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए एकत्र हुए।

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट का हवाला देते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा; “योग दिवस 2025 के प्रति उत्साह देखकर खुशी हो रही है। #Yogandhra2025 योग को लोकप्रिय बनाने के लिए एपी के लोगों द्वारा एक सराहनीय प्रयास है। मैं 21 तारीख को एपी में योग दिवस मनाने का इंतजार कर रहा हूँ। मैं आप सभी से योग दिवस मनाने और योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान करता हूँ। @ncbn”https://x.com/mpprataprao/status/1929762788445958405/photo/1

%d bloggers like this: