प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पानी की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए योजनाबद्ध कदमों की जानकारी दी

दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए, दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पानी की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए योजनाबद्ध कदमों की जानकारी दी दिल्ली में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए योजनाबद्ध कदम।

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली को हर दिन 1250 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी की जरूरत है, लेकिन फिलहाल केवल 990 एमजीडी ही उपलब्ध है। इस कमी को पूरा करने के लिए अगले तीन महीनों में 249 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। अगले महीने 96 ट्यूबवेल, जून में 88 ट्यूबवेल और फिर जुलाई में 55 चालू हो जाएंगे।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, “पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाकर 1,300 की जाएगी, ताकि मौजूदा पानी की समस्या को अस्थायी रूप से हल किया जा सके। दिल्ली में पर्याप्त पानी की आपूर्ति है, लेकिन लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने और पानी के संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।”

https://twitter.com/p_sahibsingh/status/1907801822481219888/photo/4

%d bloggers like this: