प्रसिद्ध वायलिन वादक आइवरी गिटलिस का 98 उम्र में निधन

दुनियाभर में प्रसिद्ध वायलिन वादक आइवरी गिटलिस पेरिस में शास्त्रीय संगीत को सुलभ बनाने का काम किया। फ्रांस के संस्कृति मंत्री ने गत दिवस उनकी मृत्यु की घोषणा करते हुए कहा कि वह एक शानदार एवं उदार संगीतकार थे। जिन्होंने अपना सारा जीवन सभी प्रकार के संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया। हम उनका तहे दिल से सम्मान करते हैं। वह 98 साल के थे।

हाल के दशकों में वह अपने लंबे सफेद बालों और विशिष्ट टोपी] स्कार्फ द्वारा पहचाने जाते थे। उन्होंने छोटी उम्र में ही वायलिन बजाना शुरू कर दिया था और 2010 तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया] संगीत के इतिहास में सबसे लंबे और शानदार कैरियर वाले गिटलिस का जन्म 1922 में हाइफा में हुआ और उन्हें 10 साल की उम्र में पेरिस कंजर्वेटरी में भेजा गया था। उन्होंने अमेरिका में प्रशिक्षण जारी रखा जहां उन्होंने 1950 के दशक में शुरू होने वाले प्रमुख समारोह में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने फ्रांसीसी टेलीविजन शो में काम किया और 1970 के दशक में एक फ्रांसीसी संगीत समारोह की स्थापना भी की जहां पर श्रोताओं ने खाना खाया और संगीत सुनते-सुनते सो गए। 2011 में जब जापान में भूकम्प और सुनामी के बाद उन्होंने चैरिटी संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जब अन्य कलाकारों ने शो को रद्द कर दिया था। गिटलिस इजरायल-फिलिस्तीनी शांति प्रक्रिया के कट्टर समर्थक थे।

%d bloggers like this: