बिहार : प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर ली शपथ, कहा- ‘बड़ी जिम्मेदारी’ है

पटना, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम कुमार की मौजूदगी में बांकीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली।

शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने कहा ‘‘उस सदन का सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है जहां कृष्ण सिंह कर्पूरी ठाकुर अनुग्रह नारायण सिंह नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव केदार पांडेय रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं ने काम किया।’’

उन्होंने कहा कि समाज और राज्य के विकास के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष समर्पित करने वाले ‘‘सैकड़ों विधायकों’’ के दिखाए मार्ग पर काम करना उनके लिए ‘‘बड़ी जिम्मेदारी’’ भी है।

किशोर ने तीन अगस्त को बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुनावी राजनीति में ऐतिहासिक शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 से इस सीट पर काबिज भाजपा को बड़ा झटका दिया था।

किशोर को 64 151 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 19 324 मतों के अंतर से हराया था। कुमार को 44 827 वोट मिले थे। यह उपचुनाव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली करने के कारण कराया गया था।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: