बेलारूस में सरकार का विरोध करने वाले कार्यकर्ता को 25 साल जेल की सजा

ताल्लिन (एस्तोनिया), बेलारूस में सरकार का विरोध करने वाले एक प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता को सोमवार को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

पूर्व सोविसत संघ का कभी हिस्सा रहे इस देश में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के शासन का विरोध करने पर यह कार्रवाई की गई। विरोध को दबाने की दिशा में की गई यह ताजा कार्रवाई है।

बेलारूस की अदालत ने आतंकवादी हमले की साजिश रचने, उच्च स्तर के राजद्रोह और सत्ता हथियाने की साजिश के आरोप में मिकाले औतुखोविच को 25 साल जेल की सजा सुनाई।

मिकाले के अलावा 11 अन्य कार्यकर्ताओं को भी दो से 20 साल तक जेल की सजा सुनाई गई है।

59 वर्षीय मिकाले एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं और उन्हें अफगानिस्तान में सोवियत युद्ध के दौरान लड़ने का अनुभव है।

बेलारूस के पहले राष्ट्रपति लुकाशेंको पिछले 28 सालों से देश में कठोरता के साथ शासन कर रहे हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: